BJP ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 207 सीटें जीतकर पार्टी ने TMC को सिर्फ 81 पर समेट दिया। लेकिन असली सस्पेंस अब शुरू होता है West Bengal BJP CM name कौन होगा?
Mamata Banerjee ने 15 साल बंगाल पर राज किया। अब BJP को एक ऐसा चेहरा चाहिए जो बंगाल की मिट्टी से जुड़ा हो, जनता को अपना लगे, और दिल्ली की हाई कमान को भी मंजूर हो। तीनों शर्तें एक साथ पूरी करना यही असली चुनौती है।
महिला CM का दांवा -BJP क्यों सोच रही है?
BJP के लिए यह सिर्फ सरकार बनाने का सवाल नहीं है। यह narrative बनाने का मौका है।
Mamata Banerjee बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। अगर BJP भी किसी महिला को CM बनाती है, तो संदेश साफ होगा “हमने भी महिला को आगे रखा, लेकिन सही काम करने वाली।”
BusinessToday की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के भीतर चर्चा है कि एक महिला CM face चुनकर BJP बंगाल की महिला वोटरों को और मजबूती से अपने साथ जोड़ सकती है। अभी दिल्ली में BJP की एकमात्र महिला CM रेखा गुप्ता हैं बंगाल में ऐसा चेहरा पार्टी की राष्ट्रीय छवि को और पक्का करेगा।
Amit Shah ने चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार कहा था कि अगर BJP जीती तो CM “बंगाली“ होगा कोई बाहरी नहीं। तो दो शर्तें तय हैं: बंगाली होना चाहिए, और पार्टी हाई कमान का भरोसेमंद होना चाहिए।
बाकी सब? Pure suspense है इसलिए हमारे इस आर्टिकल को आखिर तक जानते रहिये।
अग्निमित्रा पॉल: फैशन डिजाइनर से नेता तक
अगर आपको लगता है कि politician बनने के लिए रोज़ धरना देना और नेताओं के चरण छूना ज़रूरी है तो अग्निमित्रा पॉल की कहानी आपको चौंका देगी।
Wikipedia के अनुसार, Agnimitra Paul (जन्म: 25 नवंबर 1974) एक Kolkata-based fashion designer थीं, जिन्होंने Bollywood की कई फिल्मों के लिए कपड़े डिजाइन किए जैसे Koi Mere Dil Se Pooche और Via Darjeeling। Sridevi, Mithun Chakraborty, Kay Kay Menon इनके लिए भी उन्होंने काम किया।
2013 में Lakme Fashion Week में उनका शोकेस हुआ। और एक बार पूर्व US Secretary of State Hillary Clinton को उनके डिजाइन किए शॉल और कंबल भेंट किए गए — Clinton ने appreciation letter भी लिखा।
फिर 2019 में politics में entry। BJP join की। तेजी से Mahila Morcha की state president बनीं, 23 जिलों में महिलाओं के लिए Self-defence workshop “Uma” आयोजित की। 2021 में Asansol Dakshin से MLA बनीं TMC के Saayoni Ghosh को हराकर।
2026 में उन्होंने Asansol Dakshin से 40,000+ votes के मार्जिन से जीत दर्ज की।
रूपा गांगुली : द्रौपदी से दिल्ली तक
कुछ लोग कहते हैं कि Rupa Ganguly का नाम सुनते ही “महाभारत” की द्रौपदी की छवि आ जाती है। और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और कभी-कभी सबसे बड़ी challenge भी।
राजनीति में आने के बाद वे BJP Mahila Morcha की West Bengal president (2015–2017) रहीं। Rajya Sabha MP भी बनीं। 2026 में Sonarpur Dakshin से 17,373 votes के मार्जिन से जीत दर्ज की।
Celebrity appeal + political experience यह combination BJP के लिए useful है। लेकिन क्या यह CM बनने के लिए काफी है? हाई कमान की नज़र में सिर्फ popularity नहीं, governance capability भी देखी जाती है।
शुभेंदु अधिकारी – सबसे बड़े दावेदार?
अगर West Bengal BJP CM name की race में कोई clear frontrunner है, तो वो हैं Suvendu Adhikari।
India TV News के अनुसार, Adhikari अभी तक BJP के Leader of Opposition हैं। पहले TMC में थे, Mamata Banerjee के करीबी सहयोगी। 2020 में BJP join किया और सीधे Mamata के सामने चुनाव लड़ा।
2021 में Nandigram से उन्होंने Mamata को हराया। 2026 में एक कदम आगे उन्होंने Bhabanipur में Mamata को 15,000+ votes से हराया। यह सिर्फ जीत नहीं थी यह political revenge था, जिसे पूरा बंगाल देख रहा था।
Adhikari Midnapore और आसपास के इलाकों में बेहद लोकप्रिय हैं। उनका grassroots network मज़बूत है। BJP के लिए वो सबसे “proven” नाम हैं।
लेकिन BJP का इतिहास देखें पार्टी हमेशा “obvious choice” नहीं चुनती। Madhya Pradesh में Mohan Yadav, Haryana में Nayab Singh Saini, Odisha में Mohan Charan Majhi सबको पार्टी ने surprise pick के रूप में चुना था। क्या बंगाल में भी यही होगा?
अमित शाह को मिली CM चुनाव की जिम्मेदारी
BJP में एक अलिखित rule है CM कौन बनेगा, यह सिर्फ दिल्ली तय करती है।
BusinessToday की रिपोर्ट के अनुसार, Union Home Minister Amit Shah ने पूरे चुनाव प्रचार में एक बात बार-बार दोहराई “BJP जीती तो CM बंगाली होगा।” यह सिर्फ campaign line नहीं थी यह एक commitment थी।
अब जब BJP ने जीत हासिल कर ली है, तो CM selection की जिम्मेदारी पार्टी के central leadership के पास है। Prime Minister Narendra Modi, Amit Shah, और BJP president Nitin Nabin ये तीनों मिलकर अंतिम नाम तय करेंगे।
दूसरे contenders में Samik Bhattacharya (BJP West Bengal State President, RSS background, consensus builder) और Dilip Ghosh (पूर्व state president, grassroots strongman) भी हैं।

9 मई शपथ का दिन, नाम अभी भी सस्पेंस में
तारीख तय हो गई है। 9 मई 2026, सुबह 10 बजे।
India Shafaqna की रिपोर्ट के अनुसार, BJP state president Samik Bhattacharya ने घोषणा की “नई BJP सरकार 9 मई को Brigade Parade Ground में शपथ लेगी।”
PM Modi, Amit Shah, कई Union Ministers और BJP-NDA शासित राज्यों के Chief Ministers इस ceremony में शामिल होने की उम्मीद है।
लेकिन जो नाम सबको जाननी है West Bengal का नया मुख्यमंत्री कौन होगा वो अभी officially announce नहीं हुई।
यह BJP का style है। नाम का suspense आखिरी वक्त तक रखो। जब announce हो, तो हर चैनल पर breaking news हो।
FAQ
Q: West Bengal का नया BJP CM कौन होगा?
अभी officially कोई नाम announce नहीं हुआ है। Suvendu Adhikari, Agnimitra Paul, Rupa Ganguly, Samik Bhattacharya और Dilip Ghosh — ये सभी main contenders में हैं।
Q: क्या West Bengal में कोई महिला CM बनेगी?
यह possibility है। BJP के भीतर Agnimitra Paul और Rupa Ganguly के नाम चल रहे हैं, लेकिन final decision हाई कमान करेगी।
Q: Suvendu Adhikari CM क्यों बन सकते हैं?
वो BJP के Leader of Opposition हैं, Mamata Banerjee को दो बार हरा चुके हैं, और उनका grassroots network बेहद मज़बूत है।
Q: Agnimitra Paul कौन हैं?
वो एक fashion designer-turned-politician हैं। 2019 में BJP join की, 2021 और 2026 में Asansol Dakshin से MLA बनीं। BJP West Bengal की Vice-President हैं।
Q: शपथ ग्रहण कब होगा?
9 मई 2026, सुबह 10 बजे, Brigade Parade Ground, Kolkata में।
Q: BJP ने West Bengal में कितनी सीटें जीतीं?
BJP ने 293 में से 207 सीटें जीतीं। TMC सिर्फ 81 पर सिमट गई।
(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Logotak.com पर , आप हमें फ़ॉलो करे)








